Home » नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ से बेहद खुश हैं अमिताभ बच्चन, ट्रेलर शेयर कर दी सफलता की शुभकामनाएं
मनोरंजन

नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ से बेहद खुश हैं अमिताभ बच्चन, ट्रेलर शेयर कर दी सफलता की शुभकामनाएं

मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्त्य नंदा की नई फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंनेआज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अगस्त्य के लिए एक भावुक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने उनकी मेहनत की तारीफ की और साथ ही फिल्म की सफलता की कामना की।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जितना प्यार बड़े पर्दे से करते हैं उतना ही अपने परिवार से करते हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपने पोते अगस्त्य नंदा के लिए एक पोस्ट शेयर की, जो श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में अपनी अगली बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं। 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार यह फिल्म भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेताओं में से एक, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की वीरता पर आधारित है।

अमिताभ बच्चन को नाती पर हुआ गर्व- मंगलवार, 4 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए, अमिताभ ने लिखा, ‘अगस्त्य, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। प्यार और सफलता की शुभकामनाएं। 25 दिसंबर को, बहादुरी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र नायक, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की अनकही सच्ची कहानी के गवाह बनिए। इस क्रिसमस पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में’।

इक्कीस की कहानी- श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान द्वारा निर्मित, ‘इक्कीस’ 1971 के भारत-पाक युद्ध को 21 वर्षीय अरुण खेत्रपाल के नजरिए से दर्शाती है, जो बसंतर की लड़ाई में शहीद हो गए थे। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर, इस मार्मिक युद्ध ड्रामा के लिए दमदार कलाकारों की टोली लेकर आए हैं।

Search

Archives