Home » तलाक के बाद धनश्री की बॉलीवुड में धासूं एंट्री, करेंगी आइटम सॉन्ग
मनोरंजन

तलाक के बाद धनश्री की बॉलीवुड में धासूं एंट्री, करेंगी आइटम सॉन्ग

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक को लगभग 2 महीने होने वाले हैं। अब ऐसे में धनश्री की किस्मत बिल्कुल बदल गई है। जहां युजवेंद्र चहल अपने गेम पर फोकस कर रहे हैं वहीं धनश्री अपने काम पर लौट आई हैं। क्रिकेट और सोशल मीडिया पर पसंद किए जाने वाला ये कपल जब अलग हुए थे तो दोनों के फैंस को गहरा सदमा लगा था। धनश्री ने पहले तेलुगु फिल्म में डेब्यू किया अब वह बॉलीवुड की नई और चर्चित फिल्म में नजर आने वाली है।

डॉक्टर से कोरियोग्राफर बनीं धनश्री, अब फिल्मों में आ रही हैं। जी हां उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा है, लेकिन हीरोइन नहीं बल्कि आइटम डांसर बनकर। इस गाने को देखने के बाद युजवेंद्र चहल के फैंस खास खुश नहीं है। कई लोगों का कहना है कि तलाक के बाद धनश्री को क्या मजबूरी आ गई कि उन्हें आइटम नंबर करना पड़ रहा है। कई लोगों ने डांसर को राखी सावंत से भी कंपेयर कर दिया है।

धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने बॉलीवुड में अपने करियर को एक नई दिशा दी है। वह राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के एक आइटम सॉन्ग में नजर आ रही हैं। इस गाने का नाम ‘टिंग लिंग सजना’ है, जिसमें धनश्री वर्मा और राजकुमार राव की जोड़ी को रोमांटिक अंदाज में पेश किया गया है। इस गाने में धनश्री वर्मा ने लाल रंग की थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहनी है, जो उनके ग्लैमरस और बोल्ड लुक को दिखा रही है। उनकी पतली कमर और लंबे बाल इस लुक को और भी ग्लैमरस बना रहे हैं। गाने में वह राजकुमार राव के साथ थिरकते हुए नजर आ रही हैं। ये सीन एक बैचलर पार्टी का है और धनश्री इस पार्टी में माहौल को और भी रंगीन बना रहे हैं।

लोगों का रिएक्शन- धनश्री वर्मा का ये गाना भले ही मजेदार हो, लेकिन उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। धनश्री के फैंस कह रहे हैं कि आखिर वो आइटम डांस करने को मजबूर क्यों हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि तलाक के बाद वो खुद को ग्लैमराइज कर रही है। एक शख्स ने लिखा, ‘ये तो बॉलीवुड की राखी सावंत बन रही हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘ये सब करने से युजवेंद्र वापस नहीं आएगा।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘अब इनका बुरा दौर शुरू हो गया है, क्या इतना मजबूर हैं कि अब ये करें।’ इस तरह के कमेंट से कमेंट बॉक्स भरा पड़ा है।

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का विवरण- ‘भूल चूक माफ’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव और वामीका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक छोटे शहर के युवक रंजन की है, जो अपनी प्रेमिका के साथ शादी की तैयारी कर रहा है, लेकिन एक अजीब टाइम लूप के कारण वह बार-बार हल्दी समारोह में फंस जाता है। फिल्म में धनश्री वर्मा का आइटम नंबर एक प्रमुख आकर्षण है। धनश्री वर्मा ने इस गाने की बीटीएस (BTS) तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें वह और राजकुमार राव मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में धनश्री वर्मा के डांस मूव्स और उनकी स्टाइलिश ड्रेस को लेकर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

Search

Archives