अभिनेता मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया है। इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है।
हाल ही में आयोजित हुए 71वें नेशनल फिल्म पुरस्कार समारोह में मलयामल अभिनेता मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर उन्हें देश की कई बड़ी हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी उन्हें बधाई दी और उन्हें सुपरस्टार बताया।







