Home » अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी ने सोशल मीडिया छोड़ने का किया ऐलान, बताई वजह
मनोरंजन

अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी ने सोशल मीडिया छोड़ने का किया ऐलान, बताई वजह

एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी ने हाल ही में सोशल मीडिया को छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वो अब फिल्मों और सिनेमा पर ध्यान देना चाहती हैं। मलयालम और तमिल सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया।  एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया छोड़ने की घोषणा करते हुए एक लंबा सा नोट साझा किया और फैंस को बताया कि अब वह सोशल मीडिया से दूर जा रही हैं। एक्ट्रेस के अनुसार, उन्होंने बीते कुछ समय में महसूस किया है कि सोशल मीडिया ने उनकी छोटी-छोटी खुशी और असली सोच उनसे छीन ली है, जिसके चलते उन्होंने ये फैसला लिया है।

ऐश्वर्या लक्ष्मी ने क्यों छोड़ा सोशल मीडिया? –  ऐश्वर्या लक्ष्मी के अनुसार, उन्हें बार-बार ये विश्वास दिलाने की कोशिश की गई कि सोशल मीडिया उनके एक्टिंग करियर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। उन्हें अपने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों से जुड़े रहने के लिए इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन, धीरे-धीरे उन्हें ऐसा महसूस होने लगा कि सोशल मीडिया ने उनसे उनकी जिंदगी की सच्ची खुशी और सोच उनसे छीन ली है, जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया से दूर जाने का फैसला लिया है।

ऐश्वर्या लक्ष्मी का पोस्ट- ऐश्वर्या लक्ष्मी ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘लंबे समय से, मैं इस विचार से सहमत थी कि गेम में बने रहने के लिए सोशल मीडिया बहुत जरूरी है। मुझे लगा कि समय के साथ चलना जरूरी है, खासकर उस इंडस्ट्री के नेचर को देखते हुए जिसमें हम हैं। किसी तरह, हमें ये बात समझाई गई कि ये हमारी जरूरतों को पूरा करेगा, लेकिन ये पूरी तरह से उल्टा पड़ गया और इसने मुझे अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए मजबूर कर दिया। इसने मुझे मेरे काम और रिसर्च से सक्सेसफुली डिस्ट्रैक्ट कर दिया है। इसने मुझसे मेरी ओरिजनल सोच छीन ली है, मेरी शब्दावली और भाषा को प्रभावित किया है, और हर दूसरे सरल खुशी को आनंदहीन बना दिया है।’

खुद की अच्छाई के लिए लिया ये फैसला- ऐश्वर्या लक्ष्मी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘मैं एक सामान्य सांचे में ढली और सुपरनेट की सनक और कल्पनाओं को पूरा करने वाली नहीं बनना चाहती। एक महिला होने के नाते, मुझे खुद को संवारने और नियंत्रण के प्रति जागरूक होने के लिए बहुत प्रशिक्षित होना पड़ा है, और इससे भी ज्यादा इसका विरोध करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। तो मैं यहां भूल जाने का रिस्क उठाने के लिए तैयार हूं, क्योंकि आज के समय में अगर आप इंस्टाग्राम से बाहर होते हैं तो लोगों के दिमाग से भी बाहर हो जाते हैं। तो यहां मैं अपने अंदर के कलाकार और उस छोटी बच्ची के लिए सही काम कर रही हूं। उसे ओरिजनल बनाए रखते हुए और इंटरनेट से पूरी तरह दूर रहने का चुनाव करते हुए। उम्मीद है कि मैं जिंदगी में और भी सार्थक रिश्ते और फिल्में बना पाऊंगी। और अगर मैं सार्थक सिनेमा बना भी पाऊं, तो मुझे प्यार देना – पुराने अंदाज में।

Search

Archives