सिनेमाघरों में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ लगी हुई है। यह हॉलीवुड फिल्म 17 मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने धांसू ओपनिंग लेकर खाता खोला। हालांकि, अब इसकी कमाई कुछ धीमी हो चली है। जानते हैं आज बुधवार को पांचवे दिन फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?
टॉम क्रूज की फिल्म ने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन कलेक्शन में कुछ बढ़त दर्ज हुई। दूसरे दिन रविवार को फिल्म ने 17 करोड़ रुपये का कारोबार किया। मगर, तीसरे दिन के बाद से फिल्म की कमाई लगातार ढलान पर है। तीसरे दिन यानी पहले मंडे टेस्ट में ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
कितनी रही आज की कमाई- चौथे दिन गुरुवार को टॉम क्रूज की फिल्म ने करीब 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, आज बुधवार को पांचवे दिन कलेक्शन और घट गया है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ भारत में फिल्म की टोटल कमाई 48.25 करोड़ रुपये हो गई है।
50 करोड़ी क्लब में एंट्री लेने को तैयार- टॉम क्रूज की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगाने की तैयारी में है। संभव है कि फाइनल आंकड़े सामने आते तक फिल्म 50 करोड़ क्लब में एंट्री ले ले। एक रिपोर्ट के मुताबिक टॉम क्रूज की फिल्म का बजट 3,340 करोड़ रुपये है।
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा- फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ में टॉम क्रूज के अलावा विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वैरी ने किया है। ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल’ फ्रेंचाइजी की आठवीं किस्त है।







