Home » चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाला युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई

चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाला युवक गिरफ्तार

दुर्ग। धारदार चाकू दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को डराने व धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चाकू को जप्त कर लिया है।

दरअसल आज दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सुपेला चर्च चौक के पास धारदार हथियार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमकरा रहा है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से चाकू को जप्त किया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुबारक हुसैन 36 वर्ष निवासी प्रगति नगर बसंत टॉकिज के पीछे छावनी दुर्ग बताया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया है।

Search

Archives