Home » सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर ED-CBI की दबिश, IPS अभिषेक पल्लव के घर भी पहुंची टीम
दुर्ग-भिलाई

सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर ED-CBI की दबिश, IPS अभिषेक पल्लव के घर भी पहुंची टीम

 दुर्ग। दुर्ग शहर में शुक्रवार सुबह शहर के नामचीन सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त टीम ने छापा मारा है। वहीं आईपीएस अभिषेक पल्लव के निवास पर भी ईडी की टीम पहुंचने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई की गई है। ईडी और सीबीआई के अधिकारी संचालक से पूछताछ करने के साथ दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं। वहीं आईपीएस अभिषेक पल्लव के निवास पर महादेव बैटिंग एप मामले में अधिकारियों की टीम पहुंचकर कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी है।

Search

Archives