Home » यूपी, उत्तराखंड और महाराष्ट्र को मिली नई रेल, रथ यात्रा के लिए चलेंगी 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दिल्ली-एनसीआर

यूपी, उत्तराखंड और महाराष्ट्र को मिली नई रेल, रथ यात्रा के लिए चलेंगी 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को नई ट्रेन सर्विस शुरू कीं और महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने का एलान किया। साथ ही, उन्होंने भुवनेश्वर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूदा सर्विस के विस्तार का भी उद्घाटन किया।

मंत्री ने ओडिशा के दौरा के दौरान रेल सदन से ये सर्विस शुरू कीं। वे वहां पुरी में होने वाली रथ यात्रा के लिए रेलवे की तैयारियों को जायजा ले रहे हैं।

नए रूट और रेल सर्विस

नांदेड़-मुंबई एक्सप्रेस: यह नई ट्रेन नांदेड़ और मुंबई को वाशिम और हिंगोली होते हुए जोड़ेगी, जिससे विदर्भ और मराठवाड़ा इलाकों के कई जिलों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस: यह नई सर्विस यात्रियों, खासकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तराई इलाके में रहने वाले सिख समुदाय के लिए कनेक्टिविटी बेहतर करने के मकसद से शुरू की गई है।

टनकपुर-पीलीभीत विस्तार: मौजूदा ट्रेन सर्विस को उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर तक बढ़ा दिया गया है।

टनकपुर-आगरा सर्विस: जो ट्रेन पहले स्पेशल सर्विस के तौर पर चलती थी, उसे अब रेगुलर सर्विस बना दिया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि ये नई सर्विस जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए शुरू की गई हैं और इनसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Search

Archives