Home » वर्ष 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण आज, जानें कहां-कहां दिखेगा यह खगोलीय घटना
दिल्ली-एनसीआर

वर्ष 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण आज, जानें कहां-कहां दिखेगा यह खगोलीय घटना

नई दिल्ली। वर्ष 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण आज यानी शनिवार को लगेगा। शनिवार होने के कारण ग्रहण के दिन शनि अमावस्या का भी संयोग बन रहा है। साल का आखिरी सूर्यग्रहण वलयाकार होगा, जिसमें सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग की तरह नजर आता है। इस कारण इसे रिंग आॅफ फायर भी कहा जाता है। खगोलीय विद्वानों के अनुसार जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तब सूर्यग्रहण की घटना होती है। सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर को रात 8.34 बजे शुरू होगा और देर रात 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा।

0 भारत में नहीं आएगा नजर
सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिसके चलते सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल का आखिरी सूर्यग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। यह सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के इलाकों को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, मैक्सिको, क्यूबा, कोलंबिया, एंटीगुआ, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, बहामास, डोमिनिका आदि जगहों पर दिखाई देगा।

Search

Archives