Home » सैन्य वाहन पर आतंकियों ने किया हमला, पहले ग्रेनेड फेंका, फिर बरसाईं गोलियां
दिल्ली-एनसीआर

सैन्य वाहन पर आतंकियों ने किया हमला, पहले ग्रेनेड फेंका, फिर बरसाईं गोलियां

जम्मू । पुंछ में आतंकियों द्वारा घात लगाकर सैन्य वाहन पर हमला करने की खबर है। बताया जा रहा है कि जिले के दोनाड़ क्षेत्र में थानामंडी – बफलियाल सड़क पर अपने गंतव्य की ओर जा रहे सैन्य वाहन पर आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में कुछ जवान घायल भी हुए हैं। वहीं, जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है।

हमले की सूचना पुलिस और सेना के अधिकारियों को भी दी गई है। घटनास्थल पर अतिरिक्त बल पहुंच गया है। इलाके को घेर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। अभी दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

Search

Archives