Home » बिहार में तेज प्रताप यादव ने किया नई पार्टी का ऐलान
दिल्ली-एनसीआर

बिहार में तेज प्रताप यादव ने किया नई पार्टी का ऐलान

नईदिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने इसकी जानकारी दी। तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी का नाम जनशक्ति जनता दल रखा है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि हम लोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। बकौल तेज प्रताप, हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लडऩे को तैयार हैं।

Search

Archives