Home » स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती मामले में नया खुलासा, एफआईआर के बाद भी बैंकों से निकाले लाखों रुपये
दिल्ली-एनसीआर

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती मामले में नया खुलासा, एफआईआर के बाद भी बैंकों से निकाले लाखों रुपये

नई दिल्ली। दिल्ली के एक निजी मैनेजमेंट संस्थान में 17 लड़कियों के यौन उत्पीड़ऩ के आरोपी स्वघोषित संत स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती (62) फरार हैं। जांच में खुलासा हुआ कि एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने दो अलग-अलग नामों से बैंक खाते संचालित कर 50-55 लाख रुपये निकाल लिए।

पुलिस के अनुसार, खाता खोलते समय उन्होंने फर्जी दस्तावेज जमा किए थे। पुलिस ने चैतन्यानंद सरस्वती के 18 बैंक खातों और 28 सावधि जमाओं में जमा 8 करोड़ ज़ब्त कर लिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह धनराशि चैतन्यानंद के ट्रस्ट से जुड़ी है। उन पर श्री शारदा पीठम, श्रृंगेरी की संपत्ति से संबंधित धोखाधड़ी, जालसाजी और करोड़ों रुपये के गबन के गंभीर आरोप हैं। संस्थान ने भी उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उनके सभी डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी ब्लॉक कर दिए हैं। जांच से पता चला है कि उनके यस बैंक खाते से 50-55 लाख निकाले गए हैं।

Search

Archives