Home » संदिग्ध आतंकी दिल्ली के निजामुद्दीन से गिरफ्तार, शॉल बेचने का कर रहा था काम
दिल्ली-एनसीआर

संदिग्ध आतंकी दिल्ली के निजामुद्दीन से गिरफ्तार, शॉल बेचने का कर रहा था काम

नई दिल्ली।  निज़ामुद्दीन इलाके से संदिग्ध आतंकी को जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार किया। 12 फरवरी को होटल में चेक इन किया था।

जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की पुलिस और दिल्ली पुलिस की जॉइंट ऑपरेशन की मदद से 26 फरवरी की रात होटल से इस संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आतंकी परवेज अहमद (47) साल है, जो दिल्ली और चंडीगढ़ में शॉल बेचने का काम करता है।  परवेज पर आरोप है कि ये आतंकियों को लॉजिस्टिक और फंड मुहैया करवाता था।  फिलहाल परवेज अहमद को ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस अपने साथ कश्मीर ले गई है।

Search