Home » भाभी ने इंटरनेट पर वीडियो वायरल कर देवर को किया ब्लेकमेल, कहा पांच लाख दो वरना….
दिल्ली-एनसीआर

भाभी ने इंटरनेट पर वीडियो वायरल कर देवर को किया ब्लेकमेल, कहा पांच लाख दो वरना….

दिल्ली। अमर कालोनी इलाके में एक महिला ने अपने देवर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसका वीडियो बना इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। जब देवर ने वीडियो हटाने की मांग की तो युवती ने पांच लाख रुपए की मांग की। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ जाने पर पीड़ित देवर ने पुलिस से शिकायत की है। अमर कालोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमर कालोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित इरफान हुसैन अपने परिवार के साथ मदनगीर इलाके में रहते हैं। शिकायत के अनुसार, पीड़ित की भाभी मेनाज का उनके पति इमरान से विवाद है।
इसकी शिकायत मेनाज ने श्रीनिवासपुरी स्थित महिला अपराध शाखा कार्यालय में की है। 19 सितंबर को दोनों पक्षों को जांच में शामिल होने के लिए वहां बुलाया गया था। इरफान का आरोप है कि दोनों पक्षों के वहां पहुंचने पर उनकी भाभी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौच शुरू कर दिया। साथ ही इसका वीडियो भी बना लिया। बाद में महिला ने वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

इसके बाद पीड़ित के पास उनके स्वजन इत्यादि के फोन आने लगे तो पीड़ित ने मेनाज को फोन कर वीडियो को हटाने के लिए कहा। पीड़ित का आरोप है कि उनकी भाभी ने वीडियो हटाने के एवज में उनसे पांच लाख रुपए की मांग की तो दोनों में विवाद हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Search

Archives