Home » दिल्ली के मयूर विहार में डीटीसी बस ने स्कूली छात्रा को कुचला, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़
दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के मयूर विहार में डीटीसी बस ने स्कूली छात्रा को कुचला, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़

पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज तीन इलाके में शुक्रवार को एक सड़क़ हादसे में डीटीसी बस की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। उधर, हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने डीटीसी बस में तोड़फ़ोड़ कर दी। इससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

Search

Archives