Home » राघव का दावा- AAP के सात सांसद अब BJP के साथ, संदीप पाठक सहित तीन को नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई
दिल्ली-एनसीआर

राघव का दावा- AAP के सात सांसद अब BJP के साथ, संदीप पाठक सहित तीन को नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

Raghav Chadha Joins BJP: आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही वो भाजपा में शामिल हो गए। राघव के अलावा दीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रजीत सिंह साहनी, राजिंदर गुप्ता के अलावा दिल्ली से आप की राज्यसभा सांसद स्वाती मालिवाल भी भाजपा में शामिल हो गईं।

भाजपा मुख्यालय पहुंचे राघव, नितिन नवीन से की मुलाकात :  आप छोड़ भाजपा से जुड़ने के बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां तीनों भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। यहां भेंट स्वरूप गुलदस्ते देकर तीनों का स्वागत किया गया और मुंह मीठे भी कराए गए। इसके बाद औपचारिक फोटो सेशन हुआ।

राघव ने दी जानकारी :  राघव ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, आज संविधान के प्रावधानों के तहत यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कुल सात सांसदों ने इस विलय संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। इन दस्तावेजों को राज्यसभा के माननीय सभापति को सौंपा गया। तीन सांसदों ने व्यक्तिगत रूप से ये हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपे।

भाजपा में कर लेंगे विलय :  राघव चड्ढा ने राज्य सभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्वाति मालीवाल और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी भाजपा में शामिल होंगी।

BJP की संख्या में कैसे हो जाएगा बड़ा इजाफा? :  AAP के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद सदन में पार्टी के सदस्यों की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो जाएगी। इससे सदन में सरकार की स्थिति और मजबूत हो जाएगी। BJP में शामिल होने वाले सांसदों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. राघव चड्ढा (पंजाब)
  2. हरभजन सिंह (पंजाब)
  3. संदीप पाठक (पंजाब)
  4. अशोक मित्तल (पंजाब)
  5. राजिंदर गुप्ता (पंजाब)
  6. विक्रम सहनी (पंजाब)
  7. स्वाति मालीवाल (दिल्ली)

Search

Archives