Home » कोई आंतरिक शिकायत नहीं मिली, निदा खान एचआर हेड नहीं
दिल्ली-एनसीआर

कोई आंतरिक शिकायत नहीं मिली, निदा खान एचआर हेड नहीं

नई दिल्ली। टीसीएस की नासिक इकाई में मतांतरण और यौन उत्पीड़ऩ के आरोपों की पुलिस जांच के बीच सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी ने कहा कि उसे इस मामले में आंतरिक स्तर पर कोई शिकायत नहीं मिली है।

आईटी सर्विस कंपनी ने एक निगरानी समिति बनाने और अपनी आंतरिक जांच में बाहरी संस्थाओं को शामिल करने की भी घोषणा की। बयान के अनुसार, कंपनी निदेशक मंडल के स्वतंत्र निदेशक केकी मिस्त्री इस निगरानी समिति की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) आरती सुब्रमण्यन के नेतृत्व में आंतरिक जांच की रिपोर्ट समीक्षा और सिफारिशों को लागू करने के लिए निगरानी समिति के सामने पेश की जाएगी। कंपनी ने स्पष्ट किया कि निदा खान एचआर मैनेजर नहीं है। वह एक प्रोसेस एसोसिएट है। उसने कभी कोई नेतृत्व वाली भूमिका नहीं निभाई है।

Search

Archives