Home » भाजपा कार्यालय पहुंचे मोदी, जमकर हुआ स्वागत, महिला कार्यकर्ताओं का पैर छूकर लिया आशीर्वाद
दिल्ली-एनसीआर

भाजपा कार्यालय पहुंचे मोदी, जमकर हुआ स्वागत, महिला कार्यकर्ताओं का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। आज सुबह से ही भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद हैं। वे गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर महिला आरक्षण बिल के पास होने का जश्न मना रही हैं।

वहीं महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। पीएम के पहुंचते ही यहां पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया और धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिला कार्यकर्ताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिए।

0 कहा- हम सबका सौभाग्य

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज देश की हर माता-बहन और बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 20 और 21 सितंबर को हम सबने एक नया इतिहास बनते देखा है। हम सबका सौभाग्य है कि ये अवसर हमें मिला। इस दिवस की और इस निर्णय की आने वाले समय में हर पीढ़ी इसकी चर्चा करेगी। उन्होंने कहा कि जिस बात का देश को पिछले कई दशकों से इंतजार था। वह सपना अब साकार हुआ है। यह देश के लिए खास समय है। यह भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए भी खास है।

Search

Archives