Home » गैंगस्टर रवि काना और महिला मित्र काजल के थाईलैंड में गिरफ्तारी की सूचना
दिल्ली-एनसीआर

गैंगस्टर रवि काना और महिला मित्र काजल के थाईलैंड में गिरफ्तारी की सूचना

ग्रेटर नोएडा । सरिया व स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना व उसकी महिला मित्र काजल झा के थाईलैंड में गिरफ्तार होने की सूचना है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हालांकि सूत्रों ने दावा किया है कि रवि को भारत लाने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उसके खिलाफ लुक आउट व रेड कॉर्नर नोटिस जारी था। वह मंगलवार को थाईलैंड एयरपोर्ट पर दुबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए पहुंचा था, तभी रेड कॉर्नर नोटिस के तहत वहां की पुलिस ने उसको धर दबोचा।

वर्तमान में रवि व काजल दोनों पर 25-25 हजार का इनाम है। सूत्रों ने दावा किया है कि थाईलैंड की पुलिस ने मौखिक सूचना तो दी है, लेकिन मेल पर इसकी जानकारी अभी कमिश्नरेट पुलिस को नहीं दी है।

0 14 आरोपी पहले गिरफ्तार 

रवि काना गिरोह के 14 आरोपी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि रवि व काजल फरार चल रहे थे, जिन्हें आज पकड़ लिया गया। रवि के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट व सामूहिक दुष्कर्म के केस में पांच सौ से अधिक पन्ने की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। उसकी 150 करोड़ से अधिक की संपत्ति अब तक पुलिस जब्त कर चुकी है।

0 जबरन ठेके लेने का आरोप

रवि पर बीटा दो कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट व सेक्टर-39 कोतवाली में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज है। आरोप है कि रवि गिरोह बनाकर फैक्ट्रियों में जबरन स्क्रैप का ठेका लेता था। ठेका लेने के लिए वह फैक्ट्री प्रबंधन को धमकाता था। इससे वह काली कमाई करता था, जिसका बंदरबांट कई सफेदपोश लोगों में होती थी।

0 रवि की डायरी में मिलें हैं कई नेताओं के नाम

पुलिस ने रवि काना के घर से कुछ दिन पहले एक डायरी बरामद की थी। डायरी में उन नेताओं के नाम लिखें हुए हैं, जिन्हें वह काली कमाई में से हिस्सा देता था। पुलिस ने इसकी जानकारी प्रदेश सरकार को साझा की थी। डायरी में यह भी लिखा था कि किस नेता को महीने में कितना पैसा काली कमाई में से दिया जाता था।

0 भाई की हत्या के बाद संभाला स्क्रैप का काम
रवि काना दनकौर के गांव दादुपुर के हरेंद्र प्रधान का बड़ा भाई है। साल 2015 में हरेंद्र प्रधान की हत्या हो गई थी और आरोप कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी पर था। यह घटना गौतमबुद्ध नगर के चर्चित हत्याकांड में से एक है। इस हत्याकांड के बाद स्क्रैप व सरिया की तस्करी के धंधे का काम रवि काना ने संभाला। साथ ही भाई की हत्या के बाद खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी।

0 छह महीने पहले हटा ली थी सुरक्षा

पुलिस से सुरक्षा मिलने के बाद रवि काना ने इसका दुरुपयोग किया। पुलिस सुरक्षा के साथ वह अपराधों को अंजाम देता रहा। उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज होते रहे। रवि काना के साथ-साथ हरेंद्र नागर की पत्नी और रवि की भाभी बेवन नागर, भाई राजकुमार नागर को भी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की थी। इस कारण सभी की सुरक्षा छह महीने पहले हटा ली गई।

Search

Archives