Home » भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
दिल्ली-एनसीआर

भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया। वह 77 साल के थे। महान स्पिनर ने 1967 और 1979 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने 10 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7 विकेट झटके। उन्होंने भारत की पहली वनडे जीत में अहम भूमिका निभाई थी। साल 1975 वर्ल्ड कप मैच में उनकी 12-8-6-1 की शानदार गेंदबाजी ने पूर्वी अफ्रीका को 120 रनों पर रोक दिया था। बेदी, इरापल्ली प्रसन्ना, बीएस चंद्रशेखर और एस. वेंकटराघवन के साथ भारतीय स्पिन गेंदबाजी के एक तरह से वास्तुकार थे।

Search

Archives