Home » भारतीय डाक ने रचा इतिहास, पहली बार कमाई 4000 करोड़ के पार
दिल्ली-एनसीआर

भारतीय डाक ने रचा इतिहास, पहली बार कमाई 4000 करोड़ के पार

नई दिल्ली। डाक विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में पहली बार 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

डाक विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में 15,500 करोड़ रुपये की आय अर्जित की थी, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में उसकी आय 13,218 करोड़ रुपये रही थी। डाक विभाग अपनी सेवाएं भारतीय डाक के नाम पर देता है। सिंधिया ने एक समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस तिमाही (चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही) में कुल कारोबार वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही की तुलना में 22.2 प्रतिशत बढ़ा है।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 3,280 करोड़ रुपये था, जो इस वित्त वर्ष की समान अवधि में 4,008 करोड़ रुपये है। भारतीय डाक के इतिहास में यह पहली बार है, जब पहली तिमाही का कारोबार 4,000 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा हुआ है।’

Search

Archives