Home » दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, हरियाणा में था केंद्र, जाने कितनी रही तीव्रता
दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, हरियाणा में था केंद्र, जाने कितनी रही तीव्रता

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

सुबह 9ः04 बजे भूकंप का यह झटका महसूस किया गया। जलजले का केंद्र झज्जर में था। जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर यह हलचल हुई। पूरे हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्से और दिल्ली-एनसीआर में भूकंप का झटका महसूस किया।

Search

Archives