नई दिल्ली। देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी और लू से बेहाल हैं। कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व बिहार समेत कई राज्यों में गर्मी से हाल बेहाल है।
उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में जारी हीटवेव के बीच मानसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हीटवेव से लेकर मानसून तक आइए जानते हैं देशभर के मौमस का हाल।
मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पूर्वाेत्तर भारत में मानसून पूर्व की गतिविधियों के कारण अगले 4-5 दिनों तक मूसलाधार बारिश, बिजली कड़कने और 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। देश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।
केरल और लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर-पूर्वी और उससे सटे पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों तक और पूर्वी और तटीय प्रायद्वीपीय भारत में अगले 3-5 दिनों तक उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।







