Home » पूर्व IAS विक्रम सिंह मेहता इंडिगो के नए चेयरमैन नियुक्त
दिल्ली-एनसीआर

पूर्व IAS विक्रम सिंह मेहता इंडिगो के नए चेयरमैन नियुक्त

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने विक्रम सिंह मेहता को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। पूर्व चेयरमैन वेंकट सुमंत्रन ने इंडिगो बोर्ड में अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद इस्तीफा दे दिया था। विक्रम सिंह पूर्व IAS ऑफिसर रह चुके हैं। इससे पहले विक्रम शेल ग्रुप ऑफ कंपनीज इंडिया के चेयरमैन रह चुके हैं। वे मिस्र में शेल मार्केट्स व शेल केमिकल्स के सीईओ जैसे पद भी संभाले चुके हैं।

इसके अलावा इंडिगो ने नवी मुंबई में बन रहे नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अगस्त में पहली कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू करने का ऐलान किया है। एयरलाइन ने बुधवार को बताया कि वह इस नए एयरपोर्ट से कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनेगी।

इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी में 3,068 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर यह 62% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,895 करोड़ रुपए रहा था। एयर ट्रैवल में बढ़ती डिमांड के चलते कंपनी को यह मुनाफा हुआ है। जनवरी-मार्च तिमाही में इंडिगो (Indigo) के ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 24% बढ़कर 22,152 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY24 की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 17,825 करोड़ रुपए रहा था। इंडिगो ने बुधवार (21 मई) को जनवरी-मार्च तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे।

Search

Archives