Home » नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ : इतने हजार भरी व खाली ट्यूबें जप्त
दिल्ली-एनसीआर

नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ : इतने हजार भरी व खाली ट्यूबें जप्त

नई दिल्ली।  दिल्ली पुलिस ने शास्त्री पार्क इलाके में कथित तौर पर नकली टूथपेस्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और आजाद मार्केट निवासी मुहीमुद्दीन (33) और फैजान (37) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि नकली टूथपेस्ट की लगभग 18,300 भरी हुई ट्यूबें, 11,000 खाली ट्यूबें, 150 किलोग्राम टूथपेस्ट, पैक करने वाली सामग्री, ट्यूब भरने और सील करने की मशीन जप्त की गई।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वे बेरोजगार थे और आसानी से पैसा कमाने के लिए उन्होंने यह अवैध कारोबार शुरू किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने किराए पर जगह लेकर नकली टूथपेस्ट बनाना शुरू किया था। उन्होंने यह भी बताया कि एक व्यक्ति वसीम पठान, निवासी आजाद मार्केट, दिल्ली, उन्हें कच्चा माल सप्लाई करता था और तैयार नकली टूथपेस्ट वे उसी को वापस सप्लाई करते थे।

आरोपी मुहीमुद्दीन का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, जबकि आरोपी फैजान पहले डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में थाना कोतवाली और बाड़ा हिंदू राव, दिल्ली में गिरफ्तार हो चुका है।

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री से जप्त  किए गए सामानों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही, वसीम पठान और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश जारी है। क्राइम ब्रांच यह भी जांच कर रही है कि ये नकली उत्पाद दिल्ली और एनसीआर के किन बाजारों में सप्लाई किए जाते थे।

Search

Archives