Home » ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी : कोर्ट ने मेकर्स को लगाई फटकार, रिलीज से पहले स्क्रीनिंग करने कहा
दिल्ली-एनसीआर

‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी : कोर्ट ने मेकर्स को लगाई फटकार, रिलीज से पहले स्क्रीनिंग करने कहा

नई दिल्ली।  ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई हैं। फिल्म को लेकर कानूनी और सियासी घमासान तेज हो गया है। केरल हाई कोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को फटकार लगाते हुए रिलीज से पहले स्क्रीनिंग करने को कहा था, लेकिन मेकर्स इसके लिए तैयार नहीं हुए। फिल्म पर राज्य को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लग रहे हैं, वहीं मेकर्स फिल्म को सच्चाई पर आधारित फिल्म बता रही है। अब सबकी नजर कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी है।

जाने माने प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को सेंसर बोर्ड ने 16 कट लगाने के बाद मंजूरी दे दी थी। रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में फंसी फिल्म को लेकर कोर्ट ने कहा था कि वह पहले फिल्म देखेंगे, लेकिन मेकर्स ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है।कोर्ट ने साफ कर दिया है कि लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

27 फरवरी को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, इससे पहले ही कोर्ट ने मेकर्स को आदेश दिया है कि पहले कोच्चि में जजों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी जाए, लेकिन मेकर्स इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। अब इस मामले में आगे की सुनवाई फिलहाल, टाल दी गई है।

फिल्म को लेकर क्यों हुआ विवाद :  ‘द केरल स्टोरी 2’ साल 2023 में आई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल है। फिल्म को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया था। उस वक्त भी इस फिल्म को लेकर काफी बवाल काटा गया था। अब सीक्वल के निर्देशन की कमान कामाख्या नारायण सिंह ने संभाली है। इस बार कहानी में जबरदस्ती धर्म बदलने और हिंदू लड़कियों को प्यार के नाम पर फंसाने जैसे मुद्दों को दिखाया जा रहा है। इसी के चलते सियासी और सामाजिक बहस छिड़ गई है कि जैसा फिल्म में दिखाया जा रहा है, वैसा कुछ नहीं है।

फिल्म पर लोगों ने दायर की याचिका :  अब इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से केरल के रहने वाले 26 साल के बायोलॉजिस्ट श्रीदेव नंबूदरी ने फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उनकी मानें तो फिल्म का कंटेंट और टाइटल दोनों ही राज्य को गलत तरीके से दिखात हैं। उन्होंने कहा है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने ठीक से छानबनी नहीं की और सिनेमैटोग्राफ एक्ट के सेक्शन 5B के नियमों का सही पालन नहीं किया गया है।

Search

Archives