Home » स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ केस दर्ज, इंस्टीट्यूट में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप
दिल्ली-एनसीआर

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ केस दर्ज, इंस्टीट्यूट में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में वसंत कुंज स्थित एक आश्रम में चल रहे निजी इंस्टीट्यूट के प्रबंधक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ पुलिस ने छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया है। वहीं, पूछताछ के दौरान संस्थान की 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर छेड़छाड़ व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने इस मामले में 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए थे। इस संबंध में संस्थान प्रबंधन ने चार अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने अदालत के समक्ष छात्राओं के बयान दर्ज किए और उसके आधार पर मामला दर्ज किया है।

मामला दर्ज होने के बाद से स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, संस्थान की ओर से जारी बयान में कहा कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, जिन्हें पहले स्वामी पार्थसारथी के नाम से जाना जाता था, अवैध और अनुचित गतिविधियों में लिप्त रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप पीठ ने उनके साथ सभी संबंध तोड़ लिए हैं।

Search

Archives