नईदिल्ली। जालंधर के किशनपुरा इलाके में एक घर के मंदिर में पंखे से हुए शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग ने भयानक रूप ले लिया, जिसका धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान एक सिलेंडर फट गया, जिससे इलाके के तीन लोग झुलस गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक घर के अंदर पड़ा सामान जल कर राख हो चुका था।
भाजपा नेता प्रशांत गंभीर के पिता सुदर्शन कुमार ने बताया कि वह सुबह घर से सैर करने के लिए निकलने लगे तो अचानक मंदिर में लगे पंखे से शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते चंद मिनटों में आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया और आग का धुंआ दोनों को दिखाई देने लगा, जिसे देख आस पास के लोग मदद के लिए आगे आए। उन्होंने बताया कि आग पर क़ाबू पाते समय घर के अंदर पड़े हुए सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिस कारण पांच लोग झुलस गए। उसने बताया कि आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को तुरंत दी, लेकिन फायर ब्रिगेड टीम देरी से पहुंची और जिस कारण आग से उनके घर में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि घर में आग लगी है, जिसके बाद हर टीम सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने चार गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि गलियों में बिजली की तारे बहुत नीचे थी, जिस कारण उन्हें घटनास्थल पर पहुंचने से देरी लगी। उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एएसआई सेवा सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर उनकी टीम को सूचना मिली थी कि किशनपुरा इलाके में स्थित घर में आग लगी है। लोगों की भीड़ मौके पर जमा थी। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया, लेकिन आग लगने के दौरान घर में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया।







