नई दिल्ली। टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई357 को रविवार को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। इसका कारण विमान के केबिन में लगातार गर्म तापमान बना रहना बताया गया है। एअर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह एक सावधानीपूर्ण निर्णय था और फ्लाइट को सुरक्षित रूप से कोलकाता उतार लिया गया।
एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी न हो। एअर इंडिया ने कहा, ’29 जून को हनेडा से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI357 को केबिन में लगातार गर्मी महसूस होने के चलते एहतियातन कोलकाता डायवर्ट किया गया।’ फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है और एयरलाइन की ग्राउंड टीम यात्रियों को हर संभव सहायता दे रही है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।







