Home » दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की एंट्री, केजरीवाल सहित कई बड़े नेता हारे, आतिशी ने बचाई लाज
दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की एंट्री, केजरीवाल सहित कई बड़े नेता हारे, आतिशी ने बचाई लाज

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तस्वीर लगभग साफ हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नेता हार गए हैं। हालांकि, कालकाजी सीट से आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को करीब 3521 वोटों से हराया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना शुरू हो गया है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के पूर्व सीएम सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं, वहीं आतिशी कालकाजी सीट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी हरा दी है।

बता दें कि मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 46 और आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर आगे चल रही है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट से भाजपा की शिखा राय से पीछे चल रहे हैं। गोपाल राय बाबरपुर सीट से आगे हैं। यहां भाजपा के अनिल वशिष्ठ दूसरे नंबर पर हैं।

Search

Archives