Home » हर महीने 4 लाख काफी नहीं? मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने मांगे 10 लाख
दिल्ली-एनसीआर

हर महीने 4 लाख काफी नहीं? मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने मांगे 10 लाख

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच गुजारा भत्ता को लेकर विवाद एक बार फिर अदालत पहुंच गया है। हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने और बेटी के लिए मिलने वाले मासिक भत्ते को बढ़ाने की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने यह नोटिस हसीन जहां की उस याचिका पर जारी किया है, जिसमें उन्होंने खुद और अपनी बेटी के लिए तय 4 लाख रुपये के गुजारा भत्ते को बढ़ाने की मांग की है।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पहले शमी को हर महीने 2.5 लाख रुपये बेटी और 1.5 लाख रुपये पत्नी को देने का आदेश दिया था। इस आदेश को चुनौती देते हुए हसीन जहां ने कहा कि शमी की आय और जीवनशैली को देखते हुए यह राशि अपर्याप्त है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मासिक भत्ता बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की गुहार लगाई है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि “क्या हर महीने 4 लाख रुपये पर्याप्त नहीं हैं?” अदालत ने इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और शमी को चार हफ्तों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

Search

Archives