नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है और अब तक संक्रमण के लगभग 3,000 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। बढ़ते मामलों की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और रोकथाम के उपायों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय आपातकालीन बैठक बुलाई है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने जनता से अपील की है कि वे पैनिक न करें। स्थिति को लेकर जारी चिंताओं को दूर करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही आंकड़े बढ़े हैं, लेकिन दिल्ली में स्वाइन फ्लू की स्थिति पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में है।
हमारे पास पर्याप्त दवा और डॉक्टर मौजूद’
स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही, हमारे पास आवश्यक दवाओं और अन्य मेडिकल उपकरणों का भी पूरा स्टॉक मौजूद है। स्वास्थ्य विभाग किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।”
लोग बरतें ये सावधानियां
सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।







