Home » जैकलीन केस में आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, 200 करोड़ के महाठगी मामले पर टिकी निगाहें
दिल्ली-एनसीआर

जैकलीन केस में आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, 200 करोड़ के महाठगी मामले पर टिकी निगाहें

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दिल्ली की अदालत में 200 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में आरोप तय करने के निर्देश के विरुद्ध अपील पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट की सूची के अनुसार, जस्टिस बीवी नागरत्ना और जायमाल्या बागची की पीठ के इस मामले की सुनवाई करने की संभावना है। इससे पहले, 11 जून को जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने अभिनेत्री की याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था।

एक दिल्ली अदालत ने 30 मई को इस मामले में अभिनेत्री, कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और 15 अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था।

न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया था कि चंद्रशेखर और 20 अन्य के खिलाफ विभिन्न अपराधों के लिए आरोप तय किए जाएं, जिसमें सख्त मकोका प्रविधानों के तहत एक अन्य मामले में शहर पुलिस की विशेष सेल द्वारा दर्ज किया गया मामला शामिल है।

अभिनेत्री ने आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया। जैकलीन, जिन्हें ईडी ने जांच के संबंध में कई बार समन किया था, पहली बार एक पूरक आरोप पत्र में आरोपित के रूप में नामित की गई थीं।

ईडी ने जैकलीन के खिलाफ अपनी दूसरी पूरक शिकायत में आरोप लगाया कि वह चंद्रशेखर के साथ लगातार संपर्क में थीं और उन्हें उनके सहयोगी पिंकी ईरानी के माध्यम से मूल्यवान उपहार प्राप्त हुए थे।

Search

Archives