रतनपुर। नेशनल हाईवे 130 स्थित ग्राम मदनपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार गुप्ता 23 वर्ष निवासी महावीरगंज थाना तिरकुंडा जिला बलरामपुर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार राकेश गुप्ता बिरबांव रायपुर से बाइक सीजी 15 बीक्यू 9710 में सवार होकर महावीरगंज लौट रहा था। रात लगभग 12.30 बजे ग्राम मदनपुर के पास नेशनल हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सीजी 10 बीएस 9742 सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में राकेश के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के छोटे भाई मुकेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचा और रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106-1 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।







