Home » नाबालिग के माता-पिता पर युवक ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, लड़की के पिता की मौत, मां गंभीर
छत्तीसगढ़

नाबालिग के माता-पिता पर युवक ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, लड़की के पिता की मौत, मां गंभीर

कांकेर। एकतरफा प्यार में एक सनकी आशिक ने नाबालिग का परिवार तबाह कर दिया। पहले तो युवक ने 16 साल की नाबालिग को उसके घर से अगवा किया। जब परिजन उसे छुड़ाकर घर ले आए तो बदले की आग में जल रहे सनकी आशिक ने उसके घर में घुस गया। नाबालिग के माता-पिता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें नाबालिग के पिता की मौत हो गई वहीं मां गंभीर रूप से घायल है, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुधावा थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि बिहावपारा निवासी प्रताप शोरी की 16 साल की नाबालिग को अजय मरकाम तीन मई को अगवा कर लिया था। इसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी की पता-तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिलने पर लड़की को धमतरी और कांकेर बार्डर के जंगल से छुड़ा लिया। आरोपी अजय मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। इसके बाद कोर्ट से 19 मई को आरोपी अजय को जमानत मिल गई। बदले की आग में जल रहा आरोपी जेल से छूटने के बाद धारदार हथियार के साथ नाबालिग के घर पहुंचा। लड़की के माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में लड़की के पिता की मौत हो गई वहीं मां गंभीर है, ईलाज जारी है।
एसपी दिव्यंगा पटेल ने बताया कि आरोपी अजय मरकाम लड़की से एकतरफा प्यार करता है और वह नाबालिग से शादी करना चाहता है। इसके लिए लड़की को अगवा कर ले गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की को उसके चंगुल से छुड़ा लिया था और आरोपी जमानत में रिहा हुआ था। बदले की आग में उसने जेल से छूटते ही लड़की के माता-पिता पर जानलेवा हमला किया है। हमले में लड़की के पिता की मौत हुई है वहीं मां गंभीर है।

Search