Home » पुरानी बस्ती से युवक अचानक हुआ लापता
छत्तीसगढ़

पुरानी बस्ती से युवक अचानक हुआ लापता

कोरबा। जिले के पुरानी बस्ती से एक युवक लापता हो गया है। चार दिन बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। परिजन नीम चौक पुरानी बस्ती निवासी संतोष श्रीवास्तव ने टूडे स्टूडियो को बताया कि 14 दिसंबर को छोटा भाई संजय उर्फ संजू श्रीवास्तव घर से बिना बताए कहीं चला गया है। आसपास क्षेत्र में उसकी तलाश करने के बाद रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि संजू की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। कोतवाली पुलिस को लापता होने की सूचना दी गई है। पुलिस लापता की तलाश में जुटी हुई है।

Search

Archives