Home » एंबुलेंस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

एंबुलेंस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

खैरागढ़। चंद्राकर पैथोलाजी तुरकारीपारा मेन रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शहर के किल्लापारा निवासी कमल नारायण तिवारी पिता शिव प्रसाद तिवारी 45 वर्ष का बुधवार की शाम एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए।

यह घटना चंद्राकर पैथोलॉजी लैब, तुरकारीपारा मेन रोड पर हुई। जहां एक एंबुलेंस ने उन्हें ठोकर मार दी और चक्का उनके पेट के ऊपर से चल गया। युवक को घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और फरार चालक व वाहन की खोजबीन में जुट गई है। एंबुलेंस वाहन दुर्ग स्थित कलश हास्पिटल की बताई जा रही है। हादसे से क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल है, और लोग तेज गति वाले वाहनों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Search

Archives