Home » डबरी में डूबने से युवक की मौत, नहाने के लिए गया हुआ था, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

डबरी में डूबने से युवक की मौत, नहाने के लिए गया हुआ था, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़। नहाने गए एक युवक की डबरी में डूबने से मौत हो गई। हादसा धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र में सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार रैरूमाखुर्द के माझी पारा में रहने वाला बिहारी लाल माझी पिता स्व. धनसिंह माझी (34 साल) विगत दिवस नहाने के लिए बुडग़ा आमा स्थित डबरी गया हुआ था।

कई घंटों बाद भी बिहारी की घर वापस नहीं लौटा। परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजन उसकी तलाश में निकले, लेकिन वह नहीं मिला। गांव वालों ने डबरी में उतरकर पतासाजी की। काफी समय बाद बिहारी बेसुध हालत में मिला। बिहारी को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि नहाने के दौरान डबरी के गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल, मृतक की बेवा बसंती माझी की सूचना पर मर्ग कायम करते कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Search

Archives