Home » युवक पर लकड़बग्घे ने किया हमला, उपचार के दौरान मौत
छत्तीसगढ़

युवक पर लकड़बग्घे ने किया हमला, उपचार के दौरान मौत

जगदलपुर। केशकाल थाना क्षेत्रांतर्गत दो लकड़बग्घे ने एक युवक पर हमला कर दिया। घटना रविवार शाम की है। हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेड़मा पटवारीपारा में एक युवक पैदल जंगल के रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान अचानक दो लकड़बग्घे ने उस पर हमला कर दिया। युवक को घायल कर लकड़बग्घे जंगल की ओर भाग गए। घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।

मृतक की शिनाख्ति नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए केशकाल पुलिस ने मृतक के फोटो को सोशल मीडिया में शेयर किया है। वहीं मृतक की फोटो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात भी कही है। ताकि मृत व्यक्ति की पहचान हो सके।

Search

Archives