कोरबा-तुमान। ग्राम तुमान के वार्ड क्रमांक 2 में युवा प्रत्याशी इमरान खान की पंच पद पर धमाकेदार जीत हुई है। उन्होंने कई सुरमाओं को चारों खाने चित कर दिया है। ग्रामवासियों ने उन्हें जीत की बधाई दी है।
जिले में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। चुनाव के परिणाम भी सामने आने लगे हैं। पोड़ीउपरोड़ा जनपद क्षेत्र में त्रि-स्तरीयपंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद पंचायत तुमान के पंच पद पर युवा प्रत्याशी इमरान खान वार्ड क्रमांक 2 में 35 मतों से विजयी घोषित किए गए। प्राप्त हुए जानकारी के अनुसार इस ग्राम पंचायत में चौथी बार पंच पद लगातार काबिज रहे। तीन बार उपसरपंच के पद का निर्वहन करते रहे। नवनिर्वाचित पंच इमरान खान ने कहा कि जिस विश्वास और आशा के साथ ग्रामीणों ने मुझे इस पद पर नवाजा है, मैं जनता की सभी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा। सभी की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होगी। ग्राम पंचायत के विकास एवं ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्राम पंचायत के समस्त नागरिकों को इस जीत के लिए धन्यवाद दिया।







