Home » इस यूआरएल पर क्लिक कर फटाफट कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़

इस यूआरएल पर क्लिक कर फटाफट कर सकते हैं आवेदन

रायपुर। इन दिनों प्रदेश में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। ऐसे में नौकरी पाने के लिए बड़ी संख्या में बेरोजगार आवेदन कर रहे हैं। इंटरनेट की दुकानों और कैफे में अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं सर्वर भी काम नहीं करने से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों की समस्याओं को हल करने के लिए चिप्स ने व्यापमं की ओर से आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के लिए एक अलग से वेबासाइट बनाई है। आवेदक बिना व्यापमं की वेबसाइट पर जाए सीधे यूआरएल को क्लिक करके व्यापमं की परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। वेबासाइट का यूआरएल https://vyapamonline.cgstate.gov.in/Online/UserLogin.aspx है। दावा किया जा रहा है कि ये वेबसाइट बिना किसी बाधा के बहुत ही अच्छी तरह से रन कर रहा है। आवेदक बिना व्यापम की वेबसाइट पर गए सीधे इस यूआरएल को क्लिक करके व्यापम की परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो अभ्यर्थियां के लिए सुविधाजनक है।

Search

Archives