तखतपुर। सकरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में मजदूरी के लिए पैदल जा रही महिला की बस की चपेट में आकर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम विध्यासर निवासी लक्ष्मीबाई वस्त्रकार 50 वर्ष अपने पति शिवकुमार के साथ काठाकोनी मजदूरी करने के लिए पैदल जा रही थी। तभी वे काठाकोनी पुल के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति में आ रही दीप ट्रेवल्स बस सीजी 10 जी 0323 ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्ष्मीन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।







