Home » मालगाड़ी के चपेट आने से महिला की मौत
छत्तीसगढ़ रायगढ़

मालगाड़ी के चपेट आने से महिला की मौत

रायगढ़। मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। दरअसल वृद्धा पेंशन लेने बैंक जा रही एक महिला मालगाड़ी के चपेट में आ गई। इससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस मामले की विवेचना शुरू कर दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर-25 पहाड़ मंदिर के पास कौहाकुंडा निवासी धनमती भट्ट पति प्यारेलाल भट्ट (70 वर्ष) सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अपनी बहू को बताई कि वह पेंशन लेने बैंक जा रही है।

वृद्ध महिला कोतरलिया-रायगढ़ रेलवे लाइन पकड़ कर आ रही थी। इस बीच किमी नंबर 582/32 के पास पहुंची तो मालगाड़ी आ गई, जिसे उसको सुनाई नहीं देने के कारण ट्रेन की चपेट में आ गई। उसे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना चक्रधरनगर पुलिस को दी।

Search

Archives