Home » महिला और कथा वाचक आपत्तिजनक हालत में मिले, लोगों ने की जमकर पिटाई
छत्तीसगढ़

महिला और कथा वाचक आपत्तिजनक हालत में मिले, लोगों ने की जमकर पिटाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और एक कथा वाचक को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद इलाके में हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि रायपुर निवासी अनिल गुप्ता ने अपनी पत्नी रीना गुप्ता को मध्यप्रदेष के रीवा निवासी कथा वाचक भास्कराचार्य के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, अनिल गुप्ता को लंबे समय से षक था कि उनकी पत्नी का कथा वाचक भास्कराचार्य के साथ अवैध संबंध है। उन्होंने इसकी पुश्टि करने के लिए दोनों पर नजर रखनी षुरू की। एक दिन मौका पाकर उन्होंने दोनों को कार में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद अनिल गुप्ता ने मौके पर ही लोगों को बुला लिया और भीड़ ने भास्कराचार्य की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने उसकी चोटी तक काट दी।

घटना के बाद अनिल गुप्ता ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि वे अपनी मर्जी से पत्नी रीना गुप्ता को कथा वाचक भास्कराचार्य के साथ रहने की अनुमति दे रहे हैं। इस पूरे प्रकरण ने स्िानीय लोगों के बीच सनसनी फेला दी है और मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Search

Archives