Home » आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला व 12 बकरियों की मौत, 3 झुलसे
छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला व 12 बकरियों की मौत, 3 झुलसे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम अंडी में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक महिला सहित 12 बकरियों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति और तीन बच्चे झुलस गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

मरवाही के ग्राम अंडी सहित क्षेत्र में दो दिन से पानी गिर रहा है। गांव की अघनिया बाई बकरियों को लेकर जंगल में चराने ले गई थी। सोमवार की शाम को तेज बारिश की वजह से बकरियों को लेकर पेड़ के नीचे खड़ी हुई थी। इसी दौरान तीन अन्य लोग भी पेड़ के नीचे आ गए। तभी पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिरी और महिला उसकी चपेट में आ गई। पेड़ के नीचे खड़ी महिला सहित सभी 12 बकरियां मारी गई। पेड़ के पास खड़े तीन अन्य लोग हेमंत नायक (12), प्रीति (17) श्याम लाल (55) भी झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Search

Archives