जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने महज कुछ घंटोंू में हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद इसे हादसा दिखाने के लिए करंट का फर्जी साजिश रच डाला।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 09 बलौदा निवासी महेंद्र कुमार मिरी ने अपनी पत्नी ललिमा मिरी की मौत को करंट लगने से हुई दुर्घटना बताकर थाना बलौदा में सूचना दी। सूचना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। नवविवाहिता की मौत को गंभीरत से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप् के निर्देशन मंे मामले की गहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों और आरोपी पति से पूछताछ में चैकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि आरोपी का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसको लेकर पति पत्नी के बीच लगातार विवाद होता था।
घटना की रात 28-29 अप्रैल के बीच आरोपी ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसक बाद सबूत मिटाने के लिए शव को बाथरूम में ले जाकर इमर्शन राॅड के जरिए करंट लगने जैसा माहौल तैयार किया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर अपराध क्रमांक 185/2026 के तहत धारा 103(1) और 238 बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहां उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना बलौदा पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।







