Home » कोरबा शहर में दो दिन जलापूर्ति रहेगी बाधित, तकनीकी त्रुटि आ जाने के कारण होगा मरम्मत कार्य
छत्तीसगढ़

कोरबा शहर में दो दिन जलापूर्ति रहेगी बाधित, तकनीकी त्रुटि आ जाने के कारण होगा मरम्मत कार्य

कोरबा। शहर के टीपी नगर, कोसाबाड़ी, कोरबा एवं रविशंकर नगर जोन अंतर्गत कल बुधवार को शाम के समय एवं परसो गुरूवार को सुबह-शाम जल आपूर्ति नहीं की जा सकेगी। मुख्य पाईप लाईन के हैडर में तकनीकी त्रुटि आ जाने के कारण निगम द्वारा मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। मरम्मत कार्य पूर्ण कर शुक्रवार से पुनः नियमित जलापूर्ति की जा सकेगी।

नगर पालिक निगम कोरबा के जल प्रदाय विभाग के सहायक अभियंता राकेश मसीह ने बताया कि निगम के कोहड़िया स्थित जल उपचार संयंत्र के 32 एम.एल.डी. क्लीयर वाटर पम्प हाउस में मुख्य पाईप लाईन के हैडर में तकनीकी त्रुटि आ गई है, जिसका त्वरित मरम्मत कार्य निगम द्वारा कराया जा रहा है। परिणाम स्वरूप कल बुधवार को शाम के समय एवं परसो गुरूवार को सुबह-शाम निगम के उक्त चारों जोन अंतर्गत जलापूर्ति बाधित रहेगी। उन्होने बताया कि मरम्मत का कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है तथा मरम्मत कार्य पूर्ण कर शुक्रवार से पुनः नियमित जलापूर्ति की जा सकेगी।

Search

Archives