रायपुर। साय मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। बुधवार को तीन नए मंत्री कैबिनेट में शामिल होंगे। ये नए चेहरे कौन होंगे यह बुधवार 20 अगस्त को सुबह 10.30 बजे पता चलेगा।
राजभवन में आयोजित समारोह में मंत्रिमंडल विस्तार के तहत नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। भाजपा ने पत्र जारी कर सभी विधायकों को राजभवन बुलाया है। बताया जा रहा है के तीन नए मंत्रियों का राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।
ये तीन मंत्री कौन होंगे, इसका खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन चर्चा में प्रमुख रूप से तीन विधायकों के नाम हैं। इनमें दुर्ग से गजेन्द्र यादव, अम्बिकापुर से राजेश अग्रवाल और आरंग से गुरु खुशवंत सिंह साहेब। गजेंद्र यादव छत्तीसगढ़ में यादव समाज से आते हैं, जबकि राजेश अग्रवाल कारोबारी वर्ग से आते हैं, वहीं गुरु खुशवंत साहेब छत्तीसगढ़ के आध्यात्मिक गुरुओं में शुमार किए जाते हैं।
हालांकि इन तीनों के अलावा अमर अग्रवाल, अजय चन्द्राकर, लता उसेंडी, राजेश मूणत के नामों की भी चर्चा है। बताया जा रहा है भाजपा नए चेहरों को ही मंत्रिमंडल में लाना चाहती है।







