रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब वंदे भारत एक्सप्रेस (24086) से एक मवेशी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा कोटा रेलवे फाटक के पास हुआ, जहां अचानक पटरी पर भटककर पहुंची गाय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। इस टक्कर से मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं रेलवे प्रशासन ने क्षतिग्रस्त वंदे भारत एक्सप्रेस को तुरंत यार्ड में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही सरस्वती नगर थाना प्रभारी नरेंद्र साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसा अभी-अभी हुआ है और सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल हुई गाय को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक से मवेशी को हटाया गया, ताकि रेल यातायात प्रभावित न हो।







