Home » उपासने परिवार का झगड़ा सड़क पर, बड़े भाई जगदीश ने सच्चिदानंद को मारा थप्पड़
छत्तीसगढ़

उपासने परिवार का झगड़ा सड़क पर, बड़े भाई जगदीश ने सच्चिदानंद को मारा थप्पड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने और उनके भाई का पारिवारिक विवाद अब खुलकर सामने आया है। विवाद इतना बढ़ा कि, उनके बड़े भाई और एमसीयू के पूर्व कुलपति जगदीश उपासने ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। बताया जाता है कि, सच्चिदानंद उपासने ने शटर का ताला तोड़ा, जिसके बाद उनके बड़े भाई ने डकैती करने का आरोप लगाते हुए, उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मकान से जुड़ा हुआ है विवाद

यह पूरी घटना 20 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सच्चिदानंद उपासने और जगदीश उपासने रजनी ताई के बेटे हैं। रजनी ताई का नाता आरएसएस से रहा है और वह रायपुर की पूर्व विधायक भी रही हैं। रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके में हरचंद राय पेट्रोल पंप के पास मेन रोड में इनका मकान है। इसी मकान से जुड़ा हुआ विवाद बताया जाता है।

सच्चिदानंद उपासने पर उनके भाई ने लगाया आरोप

बताया जाता है कि, बीते दो ढाई साल से यहां सच्चिदानंद उपासने नहीं रहते हैं। उन्होंने दूसरा मकान बना लिया और वहीं शिफ्ट हो गए, लेकिन उनका ऑफिस यहीं है। इसी ऑफिस में वह परिवार के लोगों को बिना बताए ताला तोड़कर सामान निकलवा रहे थे। इसी को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ है। सच्चिदानंद उपासने के बड़े भाई जगदीश उपासने देश के सीनियर जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने सच्चिदानंद उपासने को थप्पड़ जड़ने के बाद घर पर डकैती डालने का आरोप लगाया है। जगदीश उपासने ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस पूरे मामले पर सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि, उनके भाई जगदीश उपासने पूर्व सीएम के दोस्त हैं और वे कांग्रेसियों के साथ मिलकर बीजेपी को बदनाम करने की साजिश में लगे हैं। उन्होंने मुझे 2 थप्पड़ मारे हैं, लेकिन मैं उनके खिलाफ थाने नहीं जाऊंगा, क्योंकि, ये हमारे परिवार का मामला है। वे पहले भी अपने छोटे भाई को भी पीट चुके हैं।

जगदीश उपासने ने पोस्ट कर दी जानकारी

इस घटनाक्रम को लेकर जगदीश उपासने ने कहा कि, ये घर हमारी आई का है और मेरे भाई सच्चिदानंद उपासने पहले यहीं रहते थे। बीते कुछ समय से वो यहां नहीं रहते हैं और दूसरी जगह बंगला बनवा लिया है। तभी अचानक वो 8-10 लोगों को लेकर आए और शटर का ताला तुड़वाकर सामान निकलवाने लगे। इसे पहले वे ऑफिस के रूप में इस्तेमाल करते थे। मैंने कहा उसे कहा कि, तुम अपने ही घर में इस तरह ताला तोड़कर क्यों घुस रहे हो, चाबी ले सकते थे। अपनी मां से मिल सकते थे। तुमने तीन साल से बूढ़ी मां को देखा तक नहीं है। जिसके यह विवाद हो गया।

Search

Archives